राष्ट्र्वादी कांग्रेस के हल्दी कुमकुम में साड़ी वर्तन भेंटकर महिलाओं का हुआ सम्मान,



कल्याण:-संवाददाता- कल्याण -डोंबिवली जिला राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस हिंदी भाषी सेल के सयुंक्त तत्वाधान में सोमवार की शाम हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाएं सामिल हुई जिनको  साड़ी एवं वर्तन भेंट कर कार्यक्रम के प्रायोजक मुख्य अतिथि  राकां युवा जिला अध्यक्ष सुधीर वंडार पाटिल द्वारा साड़ी और वर्तन भेंटकर सम्मान किया गया, 


            कल्याण पूर्व पिसवली परिसर में सोमवार की शाम साढ़े 6  बजे से रात साढ़े 9  बजे तक चले युवा राकां एवं प्रवर्तन प्रबोधिनी महिला मंडल के हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में माता की चौकी  एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें गायक कलाकार प्रशांत मिश्रा एवं उनकी टीम माता के भजन पेश किए गए मुख्य अतिथि युवा राकां नेता सुधीर वंडारशेठ पाटिल ने कहा कि समाज में  महिला के  शसक्तीकरण के लिए इस तरह के  आयोजन विभिन्न सोसायटी  परिसरों में किए जाएंगे और उसके बाद एक भव्य कार्यक्रम एक बड़े मैदान में  आयोजित किया जाएगा जहां 20 से 25 हजार महिलाएं एक साथ उपस्थित रहें,सुधीर पाटिल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र एवं राज्य सरकार झूंठे वायदे कर लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाती है मगर मूलभूत सुविधा भी नही दे पारही है,महिलाओं पर आयेदिन अत्याचार होते रहते है किसान आत्महत्या कर रहे है, युवा बेरोजगार है, कार्यक्रम में राकां युवा जिला अध्यक्ष सुधीर वंडार पाटिल के हाथों लक्कीड्रॉ मार्फत साड़ी एवं अन्य भेंट दी गई, इस अवसर कल्याण-डोबीबली महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांचन कुलकर्णी, राकां हिंदी भाषी सेल के जिला अध्यक्ष प्रमोद सोनी,योगेश कुलकर्णी,राकां युवा विधानसभा अध्यक्ष नितिन लोटे,उद्योगपति अशोक त्रिपाठी, गिरीश पाटिल,सिद्धार्थ जावले, बंटी दुबे,प्रशांत उपाध्याय,आमोद सिंह,पत्रकार अशोक वर्मा,सुजीत श्रीवास्तव,सुमित सोनके मंच पर मौजूद थे, कार्यक्रम के लिए प्रमोद सोनी के नेतृत्व में मंजू सोनी,सुमित्रा सोनी,संतोष विजयकुमार शर्मा,संगीता डांगे, विनीता तिवारी,प्रमिला चिंचघरे,मनीषा दुबे,कविता जांभले,रीमा दीक्षित,सावित्री प्रजापति, कविता गायकवाड़ आदि महिला पदाधिकारियों ने अथक परिश्रम किया,प्रमोद सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट