पालघर जिले में नये मतदाताओं की संख्या हुई 88हजार977,और कुल मतदाता हुए 18लाख 12हजार 983.।

पालघर.। 31 जनवरी को जिले की अंतिम मतदाता यादि प्रकाशित किये जाने के पश्चात पालघर के कुल संख्या पुरुष 9 लाख 49 हजार 592 एवं महिला 8 लाख 63 हजार 301 तथा तृतीय पंथी 90 मतदाताओं को जोड़कर कुल संख्या 18लाख 12 हजार 983 हो गयी है। 

        उक्त आशय की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डाँ. प्रशांत नरनावरे ने सूचना कार्यालय के माध्यम से दी है।

             मिल रही जानकारी के अनुसार दहाणु विधानसभा क्षेत्र में 1,34,104 पुरुष,1,31,776 महिला और 6तृतीय पंथी मतदाताओं को मिलाकर 2,65,886 मतदाता है। बिक्रमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में1,31,416पुरुष 1,27,916 महिला को लेकर 2,59,332 मतदाता बताये जा रहे है। 

          पालघर विधानसभा क्षेत्र में 1,35,224पुरुष,1,39,537 महिला और 13तृतीय पंथी मतदाताओं को लेकर 2,65,774 मतदाता है। बोईसर विधानसभा क्षेत्र में 1,48,078 पुरुष,1,27,595 महिला एवं 24तृतीयपंथी मतदाता मिलाकर 2,75,698 मतदाता  बताये जा रहे है। नालासोपारा में 2,54,717 पुरुष,2,08,065 महिला और 44 तृतीय पंथी मतदाताओं को मिलाकर 4,62,826 मतदाता एवं वसई विधानसभा क्षेत्र 1,46,052 पुरुष,1,37,412 महिला तथा 3तृतीय पंथी मतदाता बताये गये है।

          ज्ञात रहे इसके पूर्व पहली जनवरी 2018 को दी गयी जानकारी के मुताबिक पालघर जिले में  मतदाताओं की संख्या 9,03,780पुरुष ,8,29,006 महिला एवं 86 तृतीय पंथी को समेट कर कुल संख्या 17,24,006 रहा। इसमें 45,812 पुरुष,43,116 महिला समेत 04 तृतीय पंथी मतदाताओं को जोड़कर 88,977 मतदाताओं की बढोतरी दर्ज की जा रही है। यह सभी मतदाता आगामी निर्वाचन के समय मताधिकार का प्रयोग करेगें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट