नहीं रही बच्चन(काका) की धर्म पत्नी दीपा शुक्ला, बोईसर में पसरा शोक.।

पालघर.। औद्योगिक शहर बोईसर के प्रमुख उत्तर भारतीय एवं श्रीराम मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित भाजपा उत्तर भारतीय बोईसर मंडल अध्यक्ष समेत कई संगठनों के प्रमुख बच्चन (काका) शुक्ला के धर्म पत्नी दीपा शुक्ला का आज सुबह 8 बजे मुबंई के अस्पताल में दिल के दिल के दौरा पड़ने के उपरांत ईलाज के तहद दुःखद निधन हो गया। वे 59 वर्ष की मृदुभाषी,धर्मपरायण,समाजसेवी, विद्वान एवं मिलनसार महिला थीं। उनके निधन से समूचा बोईसर परिक्षेत्र के सर्व समाज में शोक का लहर दौड़ गया है। परिवार में चार बड़े लड़के है।

        दोपहर 3बजे उनके पार्थिव शरीर   खैराफाटक निवास स्थान लाया गया।  जहाँ भारी तादाद में लोगों ने शोक सभा के माध्यम से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी। देर शाम स्मशान भूमि पर बच्चन (काका) ने पारंपरिक रीति रिवाज से पतिधर्म के मुताबिक मुखाग्नि नम आँखों से दी। बच्चों ने पिता के कंधों पर हाथ रखते हुए ढाढस बधाया।

        समाजिक सरोकार से जूड़े तमाम लोगों में पालघर कृषि सभापति अशोक वड़े, महाबीर जैन सोलंकी,रंजना ताई संखे, जितेंद्र पप्पू संखे, आशिष संखे, आंनद त्रिपाठी, तुलसी राजेंद्र छीपा, गिरजेश सिंह, सुरेश आर दुबे, महेश धोड़ी, उत्तर भारत सेवा समिति के महासचिव अधिवक्ता शोभनाथ त्रिपाठी,केसीएन के नंदन मिश्रा त्यागी, नीता राऊत, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा, पत्रकार रामप्रकाश निराला, ठाकुर मंगल सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, अजित सिंह, मृत्युंजय पाण्डेय ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को मनःपूर्वक श्रद्धांजलि भेंट करते हुए शुक्ला परिवार के प्रति संवेदना दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट