ब्रह्माकुमारीज के विश्व शांति भवन में योग समस्या समाधान विषयक गोष्ठी संपन्न

भदोही। भदोही के राजपुरा स्थित  ब्रह्मकुमारीज के विश्व शांति भवन में योग के समस्या समाधान के बारे में बताया गया। माउंट आबू से आए पीस ऑफ माइंड चैनल वक्ता व योग एक्सपर्ट राजयोगी वीके सूरज ने बताया कि मनुष्य की जिंदगी में कोई भी बीमारी खत्म करना ये शब्द योग की दुनिया मे है ही नही। योग एक ऐसा दावा है जहाँ लोग हार जाते है तो योग उसे नई ऊंचाई प्रदान करती है। योग मनुष्य के अंदर से निकालने वाले भ्रम है जो उसके दिल मे डर पैदा करता है कि ये बीमारी नही सही होगी पर योग के अंदर सारे काबिलीयत है। उन्होंने कहा कि हम को सोचते हैं, उसका कई गुना अधिक प्रकृति हमे देती है। ऐसे में नकारात्मक विचारों से बचें। मंदिर, पूजा संग सीधे ईश्वर से कनेक्शन स्थापित करने पर शांति व सुख मिलेगा। तनाव दूर करने के लिए सोते समय मेरे साथ सब कुछ अच्छा होगा, सोचकर सोए और सुबह मुस्कराते हुए उठें। वीके सूरज ने कहा कि हम जो सोचते हैं, वह ब्राइब्रेशन के जरिए वातावरण में जाता है और प्रकृति उसका कई गुना हमे रिटर्न गिफ्ट करती है। ऐसे में नकारात्मक विचारों व डर से बचना चाहिए। दूसरों की बुराई परेशानियों का कारण है। आज मानव से सब कुछ हासिल कर लिया, लेकिन मुस्कराना भूल गया। परेशानियों का सामना चुनौती मानकर करें। कहा कि योग व मनन से कैंसर, अंधापन, हृदय में छेंद समेत गंभीर बीमारियों दूर हो जाती हैं। 

रुपेश भाई ने सकारात्मक सोच के साथ माता-पिता का आदर करने की नसीहत दी। इस मौके पर विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सचिन त्रिपाठी, सर्वेश कुमार पाल आश्रम की संचालिका विजय लक्ष्मी दीदी, बृजेश कुमार, विनय कपूर, प्रकाशचंद जायसवाल आदि रहे। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट