अभिषेक उपाध्याय सम्पूर्ण समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

करौंदी से अंकुर मिश्र की रिपोर्ट

देवराजपुर (कादीपुर) : सुल्तानपुर जिले के देवराजपुर निवासी अभिषेक उपाध्याय को सम्पूर्ण समाज पार्टी द्वारा फैजाबाद मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

सम्पूर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र (मंगल) पाण्डेय के निर्देश व पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री व प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी की अनुशंसा पर अभिषेख उपाध्याय को फैजाबाद मंडल अध्यक्ष का पदभार सौपा गया है। अभिषेक की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा मंडल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वाहन भी किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट