महिलाओं को सम्मान देना मानव जीवन का लक्ष्य होना चाहिए:- दिनेश कुमार यादव दादा.

महिलाओं को सम्मान देना मानव जीवन का लक्ष्य होना चाहिए:- दिनेश कुमार यादव दादा.

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री

ज्ञानपुर भदोही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान देना ही प्रत्येक मानव जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। जिस समाज में महिलाएं सशक्त होती हैं उस समाज का निश्चित ही विकास होता है। उक्त विचार दिनेश कुमार यादव दादा ने महिला दिवस सशक्तिकरण पर आयोजित एक गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मानव जीवन को सुखमय जीवन बनाने वाली ग्रहणी के रूप में महिलाओं की काबिलियत पर लोगों को भरोसा करना चाहिए। कहावत है ''बिन ग्रहणी घर भूत का डेरा.'' आज के आधुनिक दौर में भी महिलाएं प्रासंगिक हो गई हैं कढ़ाई बुनाई से लेकर सेना पुलिस प्रशासन में भी उनकी भूमिका है अहम हो गई हैं। दिनेश यादव ने आगे कहा कि ऐसे में महिलाओं का पुरुषों के प्रति और भी उनकी जिम्मेदारी का भार वहन करने का भार बढ़ जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता महजूदा के युवा ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जय प्रकाश यादव ने कहा कि आज महिलाओं का जमाना है। देश की रक्षा पुलिस सैन्य बल सहित प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं का दबदबा कायम है। उन्होंने कहा जैसे आवश्यकता आविष्कार की जननी है वैसे मानव  जीवन के पूर्णता की अधिकार भी महिला जीवन की होने की गारंटी है। गोष्टी में प्रमुख रूप से सर्वश्री शीतला प्रसाद यादव, सुभाष यादव विश्वनाथ यादव पंडा यादव अमित सरोज अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट