भदोही नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर करुणालय में गोष्ठी आयोजित.

भदोही नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर करुणालय में गोष्ठी आयोजित.

रिपोर्ट-हैदर संजरी

भदोही।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार हरियांव स्थित करुणाय में गोष्ठी आयोजित कर दिवस मनाया गया।इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित गीती संगीत नृत्य व नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का संदेश दिया।गोष्ठी की मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिला देवी ने महिलाओ को करुणा, उदारता, दया व प्रेम की प्रतिमूर्ति बताते उन्हें महिला दिवस के उद्देश्य बताते कहा कि यह दिवस

विश्वव्यापी कार्यक्रम है जिसमें दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा जाता है। राजनीतिक से लेकर सामाजिक जीवन तक के सभी पहलुओं में अपनी अलग छाप छोड़ने वाली महिलाओं को इसमें सम्मानित किया जाता है।यह दिन समाज में महिलाओं और पुरुषों की समानता का प्रतीक भी बन चुका है। 20वीं सदी के शुरुआती दौर में इसको पहली बार मनाया गया और इसके बाद हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा है।यह किसी एक समूह या संस्था से संबंध नहीं रखता अपितु दुनिया के विभिन्न देशों की सरकारों, महिला संगठनों, निगमों और संस्थाओं के द्वारा एक साथ मनाया जाता है।गोष्ठी में उपस्थित सैकड़ो महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में गम्भीरता बरतते हुए बच्चे व बच्चीयों को हर हाल में शिक्षा दिलाने का आह्वानकिया।इस अवसर पर सिस्टर शिखा, सिस्टर विना, प्रीति, रेखा,

ऋचा सिंह,रवि कांत भारती, शेखर यादव,निर्मल, शीला ,खुशबू, पूजा, अंजलि रेशमा,रीता,कमला मीना मंजू सुमित्रा आदि रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट