वंचित आदिवासी समाज के लोगों को किया गया वस्त्र वितरण
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Mar 12, 2019
- 576 views
कल्याण : कल्याण की दो संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर आदिवासी एवं वंचित लोगों को वस्त्र वितरण किया। इस समय दोनों संस्था के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अखंड हिन्दू परिवार तथा राष्ट्रीय युवा जागृति अभियान द्वारा मलंगगढ़ परिसर में वंचित आदिवासियों को वस्त्र वितरण किया गया। रविवार को सैकड़ो की संख्या में एकजुट होकर इस कार्यक्रम को किया गया। संस्था के लोगों ने बताया कि विभिन्न जगहों से कपड़े एकत्र कर परिसर के लोगों को वस्त्र दिया गया संस्था का कहना है कि इस तरह के कार्य मे एक सुखद अनुभूति होती है तथा वंचितों के चेहरों की बेशकीमती मुस्कान से हृदय तृप्त हो जाता है। संस्था द्वारा 15 अगस्त व 26 जनवरी को बाइक रैली निकाल कर हमेशा भाईचारे एवं सौहार्द का भी संदेश प्रसारित किया जाता है।
रिपोर्टर