संजय उपाध्याय को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, उत्तर भारतीयों म़ें खुशी की लहर

पालघर ।। समाजसेवी,प्रखर वक्ता,उत्तर भारतीयों के प्रमुख पैरोकार,कर्तव्य निष्ठ तथा महाराष्ट्र भाजपा के सचिव संजय संजय उपाध्याय को उनके कार्यकुशलता को बड़ा ईनाम देते हुए महाराष्ट्र गृहनिर्माण विकास महामंडल का उपाध्यक्ष(राज्य मंत्री)दर्जा प्राप्त मंत्री बनाये जाने की खबर से समूचे उत्तर भारतीय समाज एवं उनके प्रशंसकों में भारी खुशी, एवं जश्न जैसा माहौल बना हुआ है।

       भाजपा के पालघर जिला ईकाई की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी देवी प्रसाद हजारी, भाजपा बोईसरमंडल अध्यक्ष महावीर जैन सोलंकी, उत्तर भारतीय मोर्चा बोईसर मंडल अध्यक्ष बच्चन (काका)शुक्ला,भाजपा बोईसर उद्योग आघाड़ी के अध्यक्ष गिरजेश सिंह, भाजपा युवा नेता उदमी आनंद त्रिपाठी,उत्तर भारतीय समाज पालघर केप्रमुख एवं युवा सहयोगी मित्रमंडल पालघर संयोजक पं.राजू शर्मा, शिवतेज मित्रमंडल आजाद नगर बोईसर के अध्यक्ष तुलसी राम केवट,जय अंबे माता शक्ति धाम ट्रस्ट्र पालघर प्रमुख मनोज मिश्रा, लोक कल्याण संस्था बोईसर के अध्यक्ष स्वामी नाथ पाण्डेय,भाजपा पालघर तालुका उपाध्यक्ष सुरेश आर.दुबे, भाजपा महिला विंग की नेत्री तुलसी राजेंद्र छीपा, श्रीराधाकृष्ण सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष देवीदत्त पोखरिया ,लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट्र के प्रमुख सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपाईयों में लाला बाजपेयी, विरेन्द्र बहादुर सिंह, श्रीराम पाण्डेय, एस.पी.सिंह ईत्यादि अनेकानेक समाजसेवीयों एवं आमजनों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के फैसले को सही एवं सबका साथ सबका विकास वाली बात पर खरें उतरना बताया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट