पौधे लगाने के साथ साथ वह खेती में भी आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हैं

अर्जुन शर्मा ..

जौनपुर । मीरगंज निवासी अशोक कुमार यादव पौधे लगाने के साथ-साथ वह खेती में भी आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हैं। खुद की बगिया में फल व फूलों के कई पौधे हैं। पर्यावरण के प्रति संजीदगी व कुशल व्यवहार की वजह से गांव वालों ने उन्हें प्रधान भी चुन लिया। अशोक ने खुद की जमीन को तीन भागों में बांटा है। जमीन के एक तिहाई हिस्से में उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधों की बागवानी लगाई है और दूसरे भाग में जैविक विधि से खेती करते हैं। तीसरे भाग में फूल, केला व सूरन व अन्य सब्जियों की खेती करते हैं। खुद के नए आवास पर उन्होंने फलदार पौधों से शानदार एक बगीचा भी तैयार किया है। फूलों की सुगंध आस-पास के कई घरों को गमका देती है। पिता स्व. प्यारे लाल ने पहले ही आम, अमरूद, आंवला, नींबू, पपीता, बेल, अनार का बगीचा तैयार किया था, जिसे अब बेटा संवार रहा है। अशोक को बेहतर बागवानी व आधुनिक खेती के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन द्वारा कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। मौजूदा समय में बगिया में आम, जामुन, आंवंला, अमरूद, बेल, शरीफा, बेर, अनार, संतरा, सागौन के हरे-भरे वृक्षों से वातावरण को शुद्ध करने में मदद मिल रही है। अशोक ने अभियान की सराहना की। कहा कि इस तरह के सकारात्मक प्रयास से ही स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट