चुनाव नगरपालिका पालघर आज होगा फैसला, कांग्रेस को जीत मिलने के आसार

पालघर। नगरपालिका पालघर के लिए संपन्न चुनाव का परिणाम आज आते ही कौन बनेगा नगराध्यक्ष एवं नगर सेवक इसका फैसला हो जायेगा। उम्मीद में सभी की सांसे थमी हुई है। जितने के लिए सभी दलों की ओर से पुरजोर कोशिशों के बीच मतदाता इस बार नगराध्यक्ष का चुनाव अलग से करने जा रहे है।
        पालघर नगरपालिका के लिए कुल 47,850 मतदाताओं में 25,666 पुरुष एवं 22,184 महिलाएं शामिल है। निर्वाचन अधिकारी की ओर से 9 जोनल अधिकारी 372 चुनाव कर्मचारी निर्वाचन के लिए तैनात रहे। सुबह धीमी गति से शुरु मतदान का शाम चार बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक चुनाव में मतदान 58 प्रतिशत के आसपासआंका गया।   
 सुबह से साढे़ तीन बजे तक मिले मतदान के आकड़ों के माने तो 13,677 पुरुष एवं 12,304 महिला मतदाताओं को मिलाकर 25981मतदाताओं ने कुल 54.30% मत का प्रयोग किया है।
      मतगणना के लिए कुल 14 टेबल एवं 100 कर्मचारियों समेत उम्मदवारों के प्रतिनिधियों,पर्वेक्षकों के देखरेख में मतगणना सुबह दस बजे शुरू होगा.।पालघर नगरपालिका के लिए आरक्षित नगराध्यक्ष पद हेतु तीन महिलाओं समेत 90 उम्मीदवारों ने निर्वाचन में विभिन्न दलों सहित निर्दलीय चुनाव में भाग्य का अजमाइश कर रहे है।
       कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस बविया की युति से घड़ी निशान पर डाँ. उज्जवला केदार काले भाजपा- शिवसेना और आर.पी.आई युति की डाँ.श्वेता पाटील, साथ ही निर्दलीय शिवसेना से टिकट नही मिलने से नाराज पूर्व नगराध्यक्ष अंजली पाटील शिवसेना युति को कड़ी टक्कर दे रही है। जिसमें चुनावी पंडितों के मतानुसार कांग्रेस युति को फायदा मिलने का अनुमान कयास लगाये जा रहे है।
         निर्वाचन अधिकारी विकास गाजरे ने मीडिया से बताया है कि नगर पालिका चुनाव हेतु 14 प्रभागों के लिए 62 मतदान केन्द्र तैयार किये गये थें। सभी मतदाता को नगराध्यक्ष के लिए एक वोट  समेत  पुरुष और महिला नगरसेवक के लिए हर प्रभाग के अनुसार दो मत देने है।यानि तीन मत देने है।
        हमारे संवाददाता को मिल रही मतदान रूझानों के मुताबिक चुनाव परिणाम बेहद चौकाने वाले होगें। जिसमें कई राजनितिज्ञों का भविष्य भी तय होना हैं। शिवसेना युति की सिरफुटौव्वल एवं बाग उम्मीदवार ने जरूर इनका खेल बिगाड़ दिया है। जिसका भरपूर लाभ कांग्रेस युति को मिल रही है। सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस युति की चुनावी गणित फिट बैठ रही है और डाँ.उज्जवला केदार काले का नगराध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट