बोईसर राममंदिर में प्रभु श्री राम जन्मोत्सव पर सैकड़ों लोग हुए शामिल.।

पालघर.। औद्योगिक शहर बोईसर प. में बोईसर राममंदिर सेवा ट्रस्ट्र द्वारा संचालित श्री रामेश्वर महादेव एवं ईच्छा पूर्ति श्रीराम मंदिर में आज रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव समारोह लोपहर बारह बजे बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। आज शाम को भगवान कौशल्या नंदन  रघुकुल भूषण की पालखी शोभायात्रा में पूरे नगर भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अपार भीड़ सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र की नगर यात्रा में शामिल होगी।

           आज सुबह से ही बोईसर प.श्रीराम मंदिर संजय नगर नावापूर रोड में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में तमाम कार्यकर्मों का शुभारंभ हो गया। सर्वप्रथम संकीर्तन भजन से भजन मंडली में अरूण कुमार तिवारी (करिया बाबा) एवं महिला भक्ति संगीत की भजन मंडली की शैलबाला की टीम अपने सुमधुर भजनों से कार्यक्रम को शोभायमान बना रही है।दोपहर होते ही शुभ मुहूर्त्त में बारह बजे मर्यादा पुरूषोत्तम रामलला का प्रकाटोत्सव के पश्चात महाआरती पुनः महाप्रसाद श्री प्रभुत्व के भक्तों में परोसा गया। महाआरती में शहर एवं आसपास के प्रमुख गणमान्यजनों में लाला बाजपेयी,अर्चनावाणी, पाठक बंधु,विनोद बाजपेयी एल.पी. सिंह बी.एन. सिंह,मनदेव दुबे भोजपुरी ब्यास,समेत बोईसर राममंदिर सेवा ट्रस्ट्र के पदाधिकारियों में बच्चन काका शुक्ला, राकेश शुक्ला, आचार्य पं.ओकांरनाथ उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

     ●पांच बजेंं निकलेगी भव्य श्रीरामचंद्र की पालखी शोभायात्रा●

 आज सायं ठीक साढे़ पांच बजे से श्रीराम मंदिर से भव्य पालखी एवं शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु निकलेगी। वहीं राममंदिर में अखंड सुंदरकांड का पाठ भी प्रांरभ रहेगा। जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहेंगे.।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट