बोईसर में हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा, विहिप बजरंग दल के कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल.।

पालघर.। महकाल के ग्यारहवें रुद्रावतार संकटमोचन हनुमान के जन्मोत्सव के भव्य कार्यक्रम एवं विशाल शोभायात्रा के दौरान औद्योगिक शहर बोईसर प. पानी टाँकी पर शुक्रवार शाम अद्भुत उत्साह से भरा उत्सव में समूचें ईलाके से कई हजार पुरुष महिलाएं समेत बच्चों के अलावे तमाम धार्मिक गुरु,धार्मिक संगठनों की झांकियां ,भजनमंडली ढोल ताशे एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस का व्यापक बंदोबस्त एवं एंबुलेंस सहित चँहु ओर सड़क किनारे भारी भीड़ हनुमान जन्मोत्सव की छठा निहारती नजर आयी.।

         विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिनों से हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे विहिप बजरंग दल बोईसर के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में बड़े परिश्रम के साथ शांतिपूर्ण तरिके से तकरीबन सात किमी की लम्बी भव्य शोभायात्रा को  सकुशल संपन्न करा दिया।

       ●एक किमी.की रही झांकियां●

शोभायात्रा में तमाम धार्मिक संगठनों से जुड़े आदमकद श्री संकटमोचन हनुमान की मूर्ति,प्रभु श्री राम का मूर्ति भगवान महावीर की सकल जैन समाज की झांकी भगवान जगन्नाथ की ईस्काँन समूह की शोभायात्रा,आदिवाशी समाज की तारपा,रामदरबार की झांकी,ओमशांति समाज की बेहतरीन झांकी, भारत माता की झांकी छत्रपति शिवाजी महराज,महाराणा प्रताप, झांसी की रानी,एवं साथ में ढोल तांशे की मनमोहक करतल कार्यक्रम में चारचांद लगा रही थी।

      ◆धर्मगुरुओं का स्वागत-आशिष◆

हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में शामिल धर्मगुरुओं में राजराजेश्वरी दिगम्बर स्वामी डां. परमहंस श्री गिरी जी महराज, ईस्काँन समूह के धर्मावलंबी, सिद्ध पीठ हुमरान के ऋषि गण,शक्ति पीठ मान की श्रीगुरु जी महराज का बंजरग दल के पालघर जिला संयोजक चंदन सिंह,बोईसर प्रखंड अध्यक्ष एस.पी.सिंह द्वारा मल्यार्पण करते हुए स्वागतम किया गया.।

■सामाजिक संगठनों का भी रहा जमावड़ा■

 हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर तमाम सामाजिक संगठनों, गणमान्यों ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर आम लोगों के उत्साह को बढाया। प्रमुख रूप से विहिप के महाराष्ट्र, गोवा के क्षेत्रीय मंत्री गिरीश गायकर, दहानु के नगराध्यक्ष भरत राजपूत, पालघर कृषि सभापति अशोक वड़े, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र संखे, बोईसर ग्राम पंचायत सदस्य अतुल देसाई,राष्ट्रवादी कांग्रेस के श्याम संखे,रुपेश बाली संखे, उत्तर क्षेत्रीय संस्था के प्रमुख अरविंद सिंह क्षत्रिय, अखंड राजपूताना सेवा संघ के जिला प्रमुख सत्यप्रकाश सिंह, उत्तर भारत सेवा समिति के अधिवक्ता शोभनाथ त्रिपाठी, बजरंग दल के मुकेश दुबे, अरविंद सिंह, पवन सिंह,रामनिरंजन सिंह,एस.के मिश्रा, देविदत्त पोखरिया सरीखे सैकड़ों लोग मौजूद रहे.।

      शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल पेय एवं जलपान की भरपूर व्यवस्था सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों की ओर से की गयी। मधुर रेस्टोरेंट्स के समीप उद्योगपति एव़ं धर्मपरायण पं.रणवीर शर्मा के सौजन्य से पानी, शरबत के आलावे अल्पाहार की व्यवस्था और कार्यक्रम के समापन स्थल टेप्स गेट के सामने डाँ. हेडगेवारजी नगर स्थित हनुमान मंदिर पर महाआरती के पश्चात महाभंडारे की हनुमान भक्तों ने खूब स्वाद लिया.।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट