उत्तर भारतीय मोर्चा (भाजपा)प्रदेश सचिव बनी तुलसी राजेंद्र छीप्रा

पालघर.। समाजिक दायित्व को निष्ठा से निर्वहन करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर एवं स्वयं प्रतिनिधित्व दे रही राजस्थान के जनपद सिरोही नागाणी के मूल निवासी कर्मभूमि औद्योगिक शहर बोईसर की भाजपा नेत्री तुलसी राजेंद्र छीपा को भाजपा के ईकाई उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश हेतु सचिव पद पर नियुक्ति के संदेश मिले है।

उक्त नियुक्ति महाराष्ट्र प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा (भाजपा) अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर की ओर से की गयी है।इनके अलावे चार अन्य प्रदेश सचिव क्रमशः विनोद उपाध्याय,राजाराम सिंह नवी मुंबई,प्रमोद दुबे कल्याण शहर,अजय सिंह ठाणे शहर नियुक्ति के हस्ताक्षर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया है।

 तुलसी राजेंद्र छीपा के प्रदेश सचिव नियुक्त पर 36 कौम राजस्थानी समाज,हितकारणी संस्थान उदयपुर, राजस्थानी प्रवाशी मंडल कोल्हापुर, नामदेव युवा संगठन पुणे, नामदेव छीपा समाज वापी,राजस्थान छीपा समाज रायगढ़, श्रीराजस्थान नामदेव छीपा शिंपी समाज मुंबई के अलावे प्रदेश महामंत्री प्रदुम्न शुक्ल,भाजपा प्रदेश सचिव अर्चना वाणी ,पालघर जिला कृषि सभापति अशोक वड़े मंडल अध्यक्ष महावीर एन.सोलंकी, पालघर जिला उत्तर भारती मोर्चा अध्यक्ष पप्पू यादव,अहमद भाई खान,सुनीता उपाध्याय, निर्मला शर्मा, सुभाष पंडित, विजय वैद्य, दुर्गेश सोलंकी आदि अनेक लोगों ने बधाई देते हुए प्रदेश संगठन के इस समुचित निर्णय का भूरि भूरि प्रशंसा भी की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट