मुंबई के चुनावी मौसम मे उत्तर भारतीय के लिये भोजपुरी संगीत कार्यक्रम

मुंबई - भांडुप पश्चिम मे तुलशेत पाडा मे उत्तर भारतीय महासंघ द्वारा आयोजित किया गया था। लेकिन भोजपुरी गाने के साथ साथ राष्टवादी पार्टी के उम्मीदवार संजय पाटील का प्रचार हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुरी गायक अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू को देखने बडी भारी मात्रा मे उत्तर भारतीय लोगों एकत्रित हुये थे। यहाँ पर उपस्थित भीड़ ने भोजपुरी गाने का खुब लुप्त उठाया। सभी कलाकारों ने अपने गाने और डांस से लोगों का दिल जीत लिया। 

कार्यक्रम के संचालक मंगला शुक्ला को जब भी मौका मिलता तब राष्टवादी प्रार्टी के उम्मीदवार संजय पाटील को भारी मतों से विजयी करने का अपील कर रहे थे। लोगों ने भी अपना हाथ उठाकर अपना समर्थन दे रहे थे। इस कार्यक्रम मे संजय पाटील भी उपस्थित हुये थे और उनके साथ कोपकर साहब भी आये थे।

इस कार्यक्रम मे उत्तर भारतीय महासंघ के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र पाडें भी अपनी उपस्थिति लोगों के बीच मे दिखाई। इस कार्यक्रम का संयोजिका योगिता अनुपम दुबे थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट