कल्याण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवारी के लिए नवीन सिंह ने दिया निवेदन

कल्याण ।। कल्याण 142 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवारी के लिए कार्यकर्ताओं की मांग पर पूर्व नगरसेवक नवीन सिंह ने मुम्बई स्थित गांधी भवन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण से मुलाकात कर उम्मीदवारी के लिए निवेदन पत्र दिया।

गौरतलब हो कि गत 30 वर्षों से कांग्रेस के लिए समर्पित रूप से नवीन सिंह काम कर रहे हैं तथा कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर आसीन हुए हैं यही नही कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा भी लेते हैं। मातहत कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि नवीन सिंह इस बार कल्याण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करें जिसे मानकर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा कई संगठन जिससे नवीन सिंह जुड़े हैं वह भी यह चाहते हैं कि मिलनसार प्रकृति के धनी नवीन सिंह कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े। फिलहाल यह पार्टी आलाकमान को फैसला लेना है कि कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कल्याण में कौन करेगा लेकिन जनता की राय नवीन सिंह के पक्ष में जाती दिख रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट