प्रचंड पड़ रही गर्मी से जनजीवन बेहाल, लू के थपेड़ों से सड़क दिख रहे वीरान

ज्ञानपुर,भदोही ।। भदोही जनपद में  ग्राम एवं नगरों से लेकर चतुर्दिक पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लिहाजा असहनीय गर्मी व लू के थपेड़े से लोगों की दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है। वही कड़ाके की धूप व गर्म हवा के चलते दस बजते-बजते क्षेत्र की सड़कें वीरान हो जा रहीं है। चिलचिलाती धूप के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही नहीं के बराबर हो गई है। अगर बाजार में कोई आ भी गया तो एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचने के लिए उनमें हिम्मत नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी से सबसे अधिक परेशानी लग्न वाले घरों में हो रही है। मालूम हो कि सुबह से ही सूरज की तीक्ष्ण किरणों ने आसमान से आग बरसने का काम कर रहा है जिससे दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से बचते रहे। मामूली तौर पर छाए बादल भी भीषण गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे है । लोगों की माने तो  आगे के दिनों में मौसम साफ रहने के साथ गर्मी का असर इसी तरह रह सकता है। शुक्रवार  को सुबह से ही धूप का असर तेज रहने के साथ बादल छाने की स्थिति भी बीच बीच में रही। दिन का न्यूनतम तापमान बढ़ गया जिससे दिन के समय मौसम काफी गरम रहने की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही  दिन में सूरज की तेज किरणे आसमान से आग बरसाती रही जिससे दोपहर के समय बाहर निकलने पर बदन झुलसता हुआ  महसूस किया गया। दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। उत्तर पश्चिमी हवा ने गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ाने का काम किया। गर्मी का कहर लोगों की परेशानी बढ़ता रहेगा।  ऐसा माना जा रहा है कि महीने के अंत तक मौसम की स्थिति फिलहाल इसी तरह रहने के आसार हैं। शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी थी।  तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी ने भी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी की अधिकता के चलते दिन के समय शहर व गांवों की गलियां सुनसान नजर आने लगती है। लोगों ने घरों से निकलने में परहेज करना शुरू कर दिया है। दिन के समय मार्केट खाली पड़ी रहती है और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं कई दुकानदार तो दिन के समय अपनी दुकान बंदकर अपने घर ही चले जाते है।  लू के थपेड़ों ने सबकों झुलसाकर रख दिया है। दिन के समय जिले में चल रही लू ने लोगों की हालत बिगाड़ दी है। लू का प्रकोप इतना अधिक है कि लोग अपने पूरे शरीर को ढककर बाहर निकलने को मजबूर हैं। शाम के समय ही बाजारों में कुछ चहल-पहल दिखाई देती है। लोग आईसक्रीम पार्लर व शीतल पेय की दुकानों पर ही दिखाई देते हैं,दिन में सड़कों पर पसरा सन्नाटागर्मी में हालात ऐसे थे कि शुक्रवार को  दोपहर के समय सड़कों पर काफी कम लोग ही दिखाई दे रहे थे। सड़कों से गुजर रहे दुपहिया वाहन चालक कपड़ों में लिपटे नजर आए। लू के थपेड़ों से पैदल व दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हुए। लू उन्हें झुलसा रही थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट