निरहुआ हो गये राजनीति का शिकार

मुंबई मे 30 मई को क्या निरहुआ के लिए डबिंग, मोदी जी के शपथ ग्रहण से ज्यादा जरूरी थी या वाकई उन तक न्यौता नहीं पहुंचा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार , जिस समय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, निरहुआ उस समय मुंबई में अपनी एक फिल्म की डबिंग में व्यस्त थे। मोदी के इतने बड़े फैन औऱ खुद भाजपा के टिकट पर लड़ने वाले निरहुआ का शपथ समारोह में शामिल न होना कई अटकलों को न्यौता दे रहा है। 

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार का शपथ ग्रहण बड़ी धूमधाम से हुआ। देश विदेश से आए मेहमानों के साथ साथ फिल्मी सितारों का भी राष्ट्रपति भवन में जमावड़ा देखा गया। लेकिन आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी स्टार निरहुआ Nirahua (दिनेश लाल यादव) समारोह में नजर नहीं आए। समारोह में बॉलीवुड से अनिल कपूर, कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टारों के साथ साथ टॉलीवुड  से रजनीकांत और  भोजपुरी स्टार रवि किशन तक मौजूद थे लेकिन फैंस को निरहुआ की कमी खल रही थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट