एकमा में आयोजित रोजा इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब की झलक

भदोही ।। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ एकमा में शनिवार को सामुहिक रोजा इफ्तार के आयोजन में निर्यातकों व अन्य व्यावसायिक सहित विभिन्न राजनीतिक समाजिक संगठनो के लोगो सहित एएसपी  व पालिकाध्यक्ष शामिल हुए।सामुहिक रोजा इफ्तार में आपसी गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखी।  शाम 6,46 बजे मगरीफ की अजान हाफिज सद्दाम ने दी तो एक साथ सभी ने रोजा खोला वो दृश्य देख हर किसी को दिली खुशी का अनुभव हुआ। रोजा इफ्तार के बाद वही पर नमाज भी अदा की गई और लोगो के सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना किया गया।एकमा अध्यक्ष ओएन मिश्र ने कहा की पवित्र रमजान हमे एक दुसरे के सम्मान की सिख देती है जो आज समाज की जरुरत है उन्होने कहा की आज राजनीति मे शामिल लोगो ने वोट की राजनीति मे जो खाई पैदा की है उसे समझने की जरुरत है कहा की एकता अखण्डता बगैर न तो मजबूत  समाज न ही मजबूत देश की कल्पना की जा सकती है उन्होनें कहा की इश्वर एक है पूजने का तरीका अलग अलग है इश्वर की रहमते सब पर बरसती है।हमें जरुरत मंदो की जरुरत, प्यासे को पहले पानी बाद मे मजहब पूछना जाहिए यही हर धर्म सिख देती है।मानद सचिव हाजी शाहिद हुसैन ने कहा की चार दिन की जिंदगी में इंशान दुनियाबी चकाचौध में फस कर एक दुसरे के भावना को ठेस पहुचने में लगा है जब की यह सर्व विदित है की इंशान खाली हाथ आया है खाली हाथ ही जायेगा यदि कुछ जायेगा तो वो है इंसान द्वारा किये गये पुण्य यही असली दौलत है आज हम जिस दुनयाबी नोट की कमाई में भागे जा रहे है उसका जीवन में शरीर को लाभ जरुर पहुचा सकता है मगर यह कटु सत्य है की मन को शांति नही दिला सकती मन की शांति मिलता है परोपकार सें जिसमे हर संपन्न लोगो को आगे आने की जरुरत है सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी में  एएसपी डा.संजय कुमार, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल शिवसागर तिवारी, कुँवर शमीम अंसारी, हाजी अब्दुल बारी, जेपी गुप्ता, एच एन मौर्य, अरशद वजीरी, अशफाक अंसारी, उमेश गुप्ता मुन्ना, ओमप्रकाश पाण्डेय, पीयूष बरनवाल, फिरोज वजीरी, मिठाई लाल दूबे, संजय गुप्ता, शाहिद अंसारी आदि रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट