विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने लोगों को जागरूकता कर पौधरोपण किये

हरहुआ ।। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए रामेश्वर व् हरहुआ क्षेत्र में रैली निकालकर पौधरोपण किया गया। नमो नमः सेवा दल बरेमा,जनकवि धूमिल पुस्तकालय खेवली,नेहरू युवा मण्डल रामेश्वर,आदर्श फाउंडेशन चक्का द्वारा रैली निकाल कर लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया इस मौके पर के0एल0पथिक ने कहा लोगो वायु ,जल ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने से साथ कचरे का सही निस्तारण करने की जरूरत है। वहीं सर्वेश यादव समाजसेवी ने कहा कि पौधे से ही जीवन जीने का सबसे बड़ा स्हस्य है क्यों पौधे से ही वातावरण सही रहता है  विश्व पर्यावरण दिवस पर नमो नमः सेवादल बरेमा,युवा मण्डल रामेश्वर , ग्रामोदय केंद्र ,आदर्श फाउंडेशन चक्का,जन विकास समिति मुर्दहा ,वी आर पब्लिक स्कुल की ओर से पौधरोपण किया गया। दानियालपुर में 15 वर्षीय कुश्ती चैम्पियन कमल कान्त व् गायत्री परिवार के गनेश राजभर ने पौध लगाया। ग्रामोदय की ओर से गोपाल व् बृजेश कुमार,अंजलि,राधा, पूजा,नीतू,शिवानी ,पंकज,अन्नू,अमन,मुकेश,किशन,विनय कुमार व् अमन कुमार सहित कई बच्चों ने पौधरोपण किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट