पुर्व सपा भिवंडी शहर अध्यक्ष शानेरब खान का निधन

राजनीति के सरल व्यक्तित्व शानेरब खान का निधन  


भिवंडी ।। भिवंडी की राजनीति के सबसे सरल और हंसमुख व्यक्तित्व शानेरब खान का बुधवार को सुबह 8 बजे हृदयाघात के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीति, समाजसेवियों और मिडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर फ़ैल गई।  
      आम जनता के बीच उनके सुख दुख मे हमेशा खड़े रहने वाले समाजसेवी शानेरब खान के निधन को भिवंडी शहर के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। तमाम सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओ से जुड़े रहने वाले शानेरब खान अपनी उदारवादी छवि और सेवाभाव के चलते झोपड़पपटी इलाको के गरीब और मजदूर तबके के बीच लोकप्रिय रहे भिवंडी की राजनीति का बड़ा चेहरा होने के बावजूद  अपने आपको हमेशा छोटे तबके से जोड़कर रखा। यही वजह थी कि पार्टी कार्यालय से लेकर सड़क पर चलते वक्त भी वे कार्यकर्ताओ से हमेशा घिरे रहते थे। दो-दो बार समाजवादी पार्टी के भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष रहे खान मौजूदा समय में बसपा के भिवंडी लोकसभा क्षेत्र प्रमुख पद थे। बुधवार को देर रात बाद उन्हें भुसार मुहल्ला कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक कर दिया गया। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट