मुंबई-नाशिक महामार्ग पर 1600 किलो गोमांसा सहित टेम्पो जप्त

भिवंडी ।।‌ मुंबई-नाशिक महामार्ग के रांजणोली बायपास नाका पर गोमांस से भरा टेंपो पुलिस ने जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई-नाशिक महामार्ग के रांजणोली बायपास नाका पर गोमांसा से भरा  टेंपो पुलिस ने जप्त किया है। इस  टेंपो में लगभग 1 हजार 600 किलो गोमांस प्राप्त हुआ है। आश्चर्य की बात है कि पुलिस द्वारा टेंपो की जांच चल रही थी इसी दरम्यान टेंपो चालक व मांस विक्रेता दोनों फरार हो गये। कोनगाव पुलिस को ठाणे पुलिस आयुक्तालय कार्यालय द्वारा गुप्त सुचना मिली थी कि टेंपो द्वारा गोवंशीय मांस मुंबई बिक्री के लिए जा रहा है। गुप्त सुचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश काटकर ने तत्काळ पुलिस उपनिरीक्षक सचिन शिंदे को बायपास नाका पर नाकाबंदी करके कारवाई करने का आदेश दिया। नाकाबंदी के समय प्रवीण लाॅज के समाने से तेज गति टेम्पो दिखा। पुलिस नाकाबंदी में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने टेंपो की तलाशी लेने पर गोमांस की ले जाने की पुष्टि हुई। वही पे टेंपो में भरा गोमांस पशु वैद्यकीय अधिकारी डाॅक्टर के जांच करवाई गयी। डाॅक्टर द्वारा गोमांस होने की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा 1 हजार 600 किलो गोवंस मांस जप्त कर न्यायालय के आदेश पर गोमांस खाड़ी के किनारे गड्ढे में दफन कर दिया गया। वही पर कोन गांव पुलिस ने गुनाह दर्ज कर आगे की जांच कर रही है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट