छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए शुक्रवार हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास

छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए शुक्रवार हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास

रिपोर्ट-हैदर संजरी 

भदोही।नगर के दरोपुर में मानव सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को महिला महाविद्यालय के लिए विधिवत  मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन तत्पश्चात ईंट रख कर शिलान्यास हुआ।ज्ञात हो कि मानस महिला महाविद्यालय,  संचालित मानस सत्संग समिति द्वारा दरोपुर में छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए 33 विस्वा भूमि क्रय किया था।समिति के अध्यक्ष, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि डेढ करोड़ की लागत से 8 हाल व प्रशासनिक हाल निर्माण के लिए आज भूमि पूजन हुआ।समिति का लक्ष्य है कि 2020 सत्र से पठन पाठन का शुभारंभ हो।उन्होंने बताया की आज पास के दर्जनों मोहल्लो के बच्चियों को इंटर के बाद के शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता था।समिति 5 वर्षो से कालेज स्थापना को गम्भीर थी।ईश्वर की कृपा से आज सपना पूरा हुआ।। इस मौके पर सीता राम गुप्ता, रूपेश बरनवाल, विनीत बरनवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, सतीश गांधी, प्रकाश चंद जायसवाल, राम गपाल गोयल, जगदीश जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, अब्दुल हादी, विपिन बरनवाल, राम सहाय जायसवाल, मनोज जायसवाल, जावेद कुरैशी, आशीष जायसवाल महेश बरनवाल,भगौती जायसवाल, दिलीप जायसवाल, भरत जायसवाल ,प्रिंस गुप्ता, वार्ड सभासद करुणा शंकर दूबे, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट