कांग्रेस पार्टी शीला दीक्षित के योगदान को कभी नहीं भुला सकती - माबूद खान

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री 

गोपीगंज, भदोही ।। भदोही जनपद में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रही डॉ. शीला दीक्षित के असामयिक निधन पर कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन  से कांग्रेस पार्टी को जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में करना काफी कठिन ही नहीं बल्कि मुश्किल है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय सदस्य महमूद खान ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राजनीति में डॉक्टर श्रीमती शीला दीक्षित के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसी क्रम में आज गोपीगंज नगर में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शोक सभा नगर अध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कद्दावर कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर संतोष बघेल ने कहा कि शीला जी न सिर्फ दिल्ली की बल्कि पूरे देश की बड़ी नेताओ में से थी। उनके चाहने वाले पूरे देश मे है। संसदीय परंपरा में विश्वास रखने वाली मृदुभाषी नेता एक कुशल शासक तथा दिल्ली के विकास के लिए उनके योगदान को भारत देश कभी नही भूल पायेगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य माबूद खान, मनीष मौर्या, परवेज हाशमी, बच्चा विश्वकर्मा, अशोक मिश्रा, बालमुकुंद कसेरा, परवेज अली, शकील राइन, आदि लोग रहे। सभा की अध्यक्षता संतोष सिंह बघेल ने की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट