सावन मास में कांवरियों की सेवा को शिविर आयोजित

रिपोर्ट-हैदर संजरी 

भदोही ।। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधाना व जलाभिषेक के लिए कावंर में जल लेकर मिलो दूर कड़ी घूप में नंगे पाव चलने वाले शिव भक्तों के लिए नगर में आधा दर्जन काँवरिया सेवा शिविर का आयोजन सेवा हो रहा है। नगर के ह्रदय स्थली अजीमुल्लाह चौराहे पर शनिवार बीती रात से ही श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से शिविर आयोजित हुआ।रविवार प्रातः से ही समिति के लोगो ने भक्तो की जलेबी, चना, शितल जल आदि के माध्यम से सेवा किया।जो देर रात तक चलता रहा।समिति के अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल ने कहा कि सावन मास में जग के पालन हाल भोले नाथ का जलाभिषेक से विशेष कृपा दृष्टि मिलती है।ऐसे में शिव भक्तों की सेवा से दिली प्रसन्नता होती है।शिविर हरिरामपुर, औराई रोड़, मेन रोड़ आदि क्षेत्र में अलग अलग क्षेत्रो में लगाया गया है।अहमदगंज गजिया श्री रामजानकी मंदिर द्वार पर कांवरियों के नहाने के लिए झरना सावर का भी प्रबंध किया है।जहां भक्त नाचते गाते नाहा कर थकान दूर करते है और नई  ऊर्जा के साथ आगे बढ रहे है।ज्ञात हो कि शिव भक्त मीरजापुर विंध्याचल से जल लेकर मडियाहू पद् यात्रा कर जा रहे है।और जलाभिषेक कर देश में सुख समृद्धि की कामना कर रहे है।सेवा कार्य में पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, अजय केसरी, अरुण जायसवाल बबलू, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, शुभम जायसवाल, महेंद्र साहू, लवकुश जायसवाल, राजीव सेठ, बबलू शर्मा, मोनू गुप्ता, आलोक विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दीपक केसरी आदि सेवा में लगे रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट