अब्बोपुर कांड के बाद सियासी दलों का आंसू पोछने आए निषाद पार्टी के सांसद

जौनपुर ।। खेतासराय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर कांड के बाद सियासी दलों का आंसू पोछने का क्रम जारी है  निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रवण निषाद ने जहां प्रभावित गांवों का दौरा किया वहीं सांसद श्याम सिंह यादव ने भी मृतक के परिजन और गांव वालों से पुलिसिया कहर की आपबीती सुनी। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गांव वालों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया

सोमवार की शाम प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता लतीफपुर पहुंचे। लोगों ने पुलिस उत्पीड़न की कहानी बयां की। मृतक सोनू बिद पुत्र राम मूरत बिद के परिवार वालों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अब पुलिस बेगुनाहों को परेशान नहीं करेगी। इसके बाद अब्बोपुर गांव में तिलक समारोह से गिरफ्तार किए गए परिवार वालों से मिले और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राम भारत, राम चरित्र निषाद, इंद्रजीत निषाद, त्रिलोकी निषाद सहित तमाम लोग थे।वहीं जिले के सांसद श्याम सिंह यादव भी उक्त गांव में पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मदद की भरोसा दिलाया। पुलिस बर्बरता को उन्होंने ध्यान सुना और कहा कि अब और उत्पीड़न होने नहीं दिया जाएगा। अब्बोपुर में भी बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्हें यहा भी लोगों ने पुलिस बर्बरता आपबीती सुनाई। इस मौके पर खुर्शीद अहमद, रमेश बिद, दशरथ भारती, विनोद भारती आदि मौजूद रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट