किशोरी दो माह से संदिग्ध हाल में लापता, दो पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर ।। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दो माह से संदिग्ध हाल में लापता है। उसकी मां ने तहरीर में पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए गांव की दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने मंगलवार शाम को महराजगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री दो महीने पूर्व घर से गायब है। जिसकी काफी खोजबीन की गई किन्तु कहीं पता नहीं चला। शक के तौर पर उसी गांव निवासी दो महिलाओं हेमा पटेल व कमला विश्वकर्मा पर आरोप लगाते हुए बताया कि कभी-कभी पैसे का लालच देकर पुत्री को घूमने टहलने का दबाव बनाती थी और इसके पूर्व भी अपहरण का प्रयास किया था। इस संबंध में पूछने पर दोनों महिलाएं गाली- गलौज करने लगी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट