जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में अमृता सिंह प्रथम

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गदेला की रिपोर्ट

जौनपुर : स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 20 जुलाई को आयोजित रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी मानव कल्याण पर प्रभाव विषयक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें विद्यालय की छात्राओं में भाग लिया कक्षा 11 की छात्रा अमृता सिंह नें अपने वक्तव्य से सभी को प्रभावित किया और प्रथम स्थान  प्राप्त किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य जया सिंह की देखरेख में उपरोक्त गोष्ठी आयोजित हुई विभिन्न वक्ताओं में रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी और मानव कल्याण पर प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किया निर्णायक मंडल में कुमारी अमृता सिंह को प्रथम स्थान दिया जिसका पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण समारोह शनिवार 24 जुलाई को विद्यालय प्रांगण में हुआ विद्यालय की प्रधानाचार्य जया सिंह ने मेधावी छात्रा और प्रखर वक्ता अमृता सिंह को प्रमाण पत्र देकर हौसला अफजाई किया।

बताते चलें कि अंबेडकर नगर जनपद में फायर विभाग में कार्यरत फायरमैन रमाकांत सिंह की अमृता सिंह पुत्री हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट