पुरानी पेंशन बहाली सहित 11 सूत्रीय मांग पूर्ति हेतु विकासखंड बदलापुर,बक्सा, सिकरारा में कर्मचारी जागरण

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गदेला की रिपोर्ट

 जौनपुर :  दिनांक 24-08 -2019 को विकासखंड बदलापुर,बक्शा एवं सिकरारा में पुरानी पेंशन बहाली,वेतन विसंगति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, एसीपी में  प्रोन्नत पद का वेतनमान आदि 11 सूत्रीय मांगों  के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के बैनर तले  संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें खंड विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत,पशु चिकित्सक,आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, विकास खंड कार्यालय स्टाफ,उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, ग्राम रोजगार सेवक और अन्य विभागों के कर्मचारी  उपस्थित रहे। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद  द्वारा आयोजित  पुरानी पेंशन बहाली  सहित  अन्य मांगों की पूर्ति हेतु दिनांक 27 अगस्त 2019 को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशाल धरने को सफल बनाने के लिए अपनी सहमति, तन मन धन से सहयोग एवं पुरानी पेंशन अविलंब बहाल करने हेतु पूरे उत्साह  के साथ आवाज बुलंद की। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल में डॉ. फूलचंद कनौजिया,रामकृष्ण पाल, डॉ कृष्ण कुमार मिश्र,अमर बहादुर यादव,रामलाल पाल,प्रमोद शर्मा,अजय मौर्या, संजय चौधरी,शिव कुमार यादव आदि रहे।

कर्मचारी जागरण कार्यक्रम में विकासखंड बदलापुर के खंड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह ,एडीओ पंचायत राम अवधराम, लालमणि पाल, रणजीत सिंह,अरुण सिंह, बृजेश सिंह,निशा यादव, अनूप सिंह,अनुज,विनोद सक्सेना,समरनाथ यादव, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।

विकासखंड  बक्शा में एडीओ पंचाय डॉ रामकृष्ण यादव, केसरी प्रसाद,सुधाकर सिंह,फूलचंद पाल, नागेंद्र सिंह,विनोद सिंह,महेश तिवारी,विवेकानंद,धर्मेंद्र यादव, अखिलेश कुमार, आमोद कुमार,दीपिका, कामिनी लाल,बहादुर यादव, बाली यादव आदि मौजूद रहे।

विकासखंड सिकरारा मे सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील श्रीवास्तव, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार पांडे,प्रमोद यादव, सुनील सिंह,सरताज सिंह,तेज बहादुर आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट