महासंघ ने बैठक कर नवनियुक्त महासचिव का स्वागत किया

रिपोर्ट-हैदर संजरी 

भदोही ।। अखिल भारतीय यादव महासंघ ने शुक्रवार को मथुरापुर में बैठक कर महासंघ के राष्ट्रीय महा सचिव पद पर रामधर यादव पंचू के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया गया।जिलाध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि महासचिव पद  काशीनाथ यादव के निधन के पश्चात रिक्त चल रहा था।राष्ट्रीय संरक्षण रामचन्द्र यादव के संस्तुति से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत सिंह यादव ने नियुक्त कर उचित निर्णय लिया है।नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव महासंध के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे है।स्व. काशीनाथ के साथ कंघे से कंघा मिला कर कार्य भी करते थे।बैठक में नव नियुक्त महासचिव ने संघ के विचारो नीतियों पर चल कर समाज की सच्ची सेवा का भरोसा दिलाया।कहा स्व.काशीनाथ जी के पद् चिंहो पर चल कर संगठन को ऊचाई प्रदान करने में हर संभव संघर्ष होगा।बैठक में रामचन्द्र यादव, विकास यादव, पन्नालाल यादव, कर्मराज कृषलय, भरतलाल यादव,रमेश यादव, सर्वेश यादव, दयाराम यादव, भोलानाथ यादव, श्यामनरायण यादव, गौरीशंकर यादव, रामकरण यादव,जितेन्द्र यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट