श्री राधा कृष्णा फाउंडेशन द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव(छठ) कार्यक्रम का आयोजन

मुंबई ।। नवी मुंबई के एम आई डी सी तलोजा मे 30अगस्त दोपहर 3बजे से रात्रि 9बजे तक श्री कृष्ण जनमोत्स्व छठ का प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। साथ मे मनोरंजन के लिये भोजपुरी के मसहूर गायकों को बुलाया गया है।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुये डी.एन यादव ने बताया। यह कार्यक्रम हम  लोग कई वर्षों से कर रहे हैं। यह कार्यक्रम की सारी रुपरेखा श्री कृष्णा फाऊंडेशन के तहत किया जाता है। इस मनमोहक प्रोग्राम को देखने और प्रसाद ग्रहण करने के लिये मुंबई, नवी मुंबई, रायगढ, थाने से भक्तगण एकत्रित होते हैं। इस कार्यक्रम बडी संख्या मे भक्त गंण उपस्थित होने की संभावना है।

इस बार कार्यक्रम और मनमोहक बनाने के लिये लोकगीत कार्यक्रम भी आयोजन किया गया है। जौनपुर के मसहूर लोकगीत गायक इंदजीत यादव को बुलाया गया है। तथा उनका साथ देने के लिये लोकगीत गायिका सरोज त्यागी को भी बुलाया गया है।

डी.एन. यादव ने अखिल भारतीय समाचार के माध्यम से लोगों को आने का निमंत्रण दिया तथा लोकगीत और भंडारे लुप्त उठाने का आवाहन किया। कार्यक्रम श्रीकृष्ण इंडस्ट्रीज इस्टेट गाला न0 22, 23 दीपक नाइट्रेट के पीछे देविचा पाड़ा एम आई डी सी तलोजा नवी मुम्बई में किया गया है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट