लायन मित्र मंडल द्वारा बच्चों को किया गया समान्नित

मुंबई ।। भांडुप पश्चिम मे लायन मित्र मंडल के द्वारा  मेधावी छात्रों का सम्मान व मार्गदर्शन का कार्यक्रम 25 अगस्त, रविवार को फरिद नगर मे आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम मे  मेधावी छात्र, 10वीं और 12वीं को सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का संचालन रामसमुझ यादव ने किया। उन्होंने ने अपने संचालन से आये हुँये सभी लोगों का मन मोह लिया तथा राजेंद्र यादव ने अपने मोटीवेशन भाषण मे कहा। - बच्चों आप लोगों को पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिये तथा उस लक्ष्य को पूरा करने मे जोर लगा देनी चाहिये।  कठिन परिश्रम के विना लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। स्कूल अध्यापिका नाडर ने सबसे पहले लायन मित्र मंडल का आभार ब्यक्त करते हुये प्रंशसा किया। और उपस्थित बच्चों को अपने पढाई पर फोकस करने को कहा। 

इस समारोह मे उपस्थित रमेश यादव, नाझिम खान, सलीम खतरी, प्रकाश मौर्या, जगनारायण चौधरी, संतोष नाईक, ईस्माइल शेख, सुनिल पवार, अशरत धोडके, जगदीश सिंह, संजय ठाकुर, सीताराम मंजेदकर, सायमन अल्मेड़ा,सुनिल पंडित और सभी कार्यकर्ता थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट