महिला सामुदायिक शौचालय का पालिकाध्यक्ष ने फीता काट कर उद्घाटन किया।

रिपोर्ट-हैदर संजरी 

भदोही।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 कुशियरा के बरबसपुर में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 7.53 लाख से नव निर्मित सामुदायिक शौचालय का पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने फीता काट कर उद्घाटन किया।इस दौरान वार्ड सभासद हेमंत सोनकर व वार्ड वासियों ने अध्यक्ष का फूल माला पहना कर स्वागत किया।अध्यक्ष ने बताया कि नगर में यह 9वां सामुदायिक शौचालय जनता को समर्पित कर दिया गया है।एक रजपुरा टेंट हाऊस स्थित निर्माणधीन है।बरबसपुर का यह शौचालय दस सिटर है।खास यह कि यह शौचालय सिर्फ महिलाओं के लिए है।अभी योजना के तहत तीन और सार्वजानिक शौचालय बनना है जिसके लिए भूमि चिंहित किया जा रहा है।अध्यक्ष ने लोगो को बताया कि पालिका प्रशासन नगर के समस्याओं को लेकर गम्भीर है।जलनिकासी व पेयजल सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्य हुए है अथवा हो रहे है।अगले वर्षाऋतु से पूर्व नगर में विभिन्न निचले इलाको में भी मार्गो पर जलभराव की समस्या नही रहेगी।पालिका इस क्षेत्र में प्रभावी कार्य  कर रही है।ईओ जी लाल के अलावा जेई जल प्रदीप यादव,जेई शिविल दिनेश सिंह, हसीब खां, विनीत बरनवाल, प्रिंस गुप्ता, अशोक पाल,राजकुमार गुप्ता, गिरधारी जायसवाल,जितेन्द्र यादव,मुन्नीलाल यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट