लेखपाल संघ ने धरना देकर प्रदर्शन किया सौपा पत्रक

रिपोर्ट-हैदर संजरी 

भदोही ।। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार तहसील क्षेत्र के लेखपालो ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया।दिन के 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक धरना के पश्चात मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार संबोधित एसडीएम को सौप कर धरना समाप्त किया।तहसील अध्यक्ष प्रियानंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन से लेकर शासन तक कई बार संगठन लेखपाल संवर्ग की वेतन विसंगति, लेखपाल सेवा नियमावली, पेंशन विंसगति आदि को लेकर चर्चा कर चुका है। लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई विचार नही किया गया। जिस कड़ी में आज प्रदेश के सभी तहसीलो पर लेखपाल धरना दे रहे है।हमारी विभिन्न मांगे पूरी नही हुई तो आगे भी आंदोलन की रुप रेखा बनेगी।तहसील अध्यक्ष ने कहां कि एसीपी विसंगति-एसीपी व्यवस्था के कारण लेखपाल संवर्ग में एक काडर में 2 उपवर्ग बन गये है।30 नवंबर 1994 से पूर्वनियुक्त लेखपालो का वर्ग जिन्हें 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी के रुप में ग्रेड पे 4200 जबकि दुसरा 30 नवंबर 1994 के बाद नियुक्त लेखपालो का वर्ग जिन्हें 36 वर्ष के सामान सेवा पर द्वितीय एसीपी के रुप में 2800 की संस्तुति हुई।इसके अलावा तहसील कार्यालय व 10 राजस्व निरीक्षक जनपद कार्यालयों के सृजन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है।लेकिन अब तक इस पदो का भी सृजन नही हो सका है।पेंशन विसंगति वर्ष 1999-2000 की विज्ञप्ति के आधार पर लेखपाल रिक्तियों पर वर्ष 2001 में चयनित एवं वर्ष 2003-4 से प्रशिक्षित लेखपालो को प्रशासनिक विलम्ब के कारण नियुक्ति 1 अप्रैल 2006 के बाद होने के आधार पर पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया।दोपहर तीन बजे तक चले धरने के बाद एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय को ज्ञापन सौपा गया।धरने में कामेश्वर नाथ, सिद्दनाथ, आनंद कश्यप, रामागीरी, घनश्याम वर्मा, पूजा, शैलजा, रजनीश बघेल, राजेश सिंह, राजेश यादव, अखिलेश यादव, हेंमंत कुमार आदि शामिल थे।यय

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट