जायसवाल समाज की महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव के रगांरग कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर शाहगंज ।। जायसवाल समाज की महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव के रगांरग कार्यक्रम का आयोजन आजमगढ़ रोड स्थित एक होटल में जिला महिला समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वजातीय के अलावा महिला शक्ति ने  बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रीता जायसवाल ने कहा कि तीज महोत्सव के माध्यम भारतीय रीति-रिवाज को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है। बतौर मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन गीता जायसवाल ने इस महिला शक्ति एकत्रीकरण को अभियान में बदलने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से भारतीय परम्परा, रीति रिवाज से सभी परिचित होते हैं। वहीं दूसरी तरफ सभी का स्वच्छ व स्वस्थ मनोरंजन होता है। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।

तीज के गीतों पर नृत्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रतिभागियों में प्रथम विजेता कोपल अग्रवाल रहीं। मोहिता जायसवाल दूसरे व रुचि जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर खुश्बू जायसवाल,  आशा गुप्ता, गीता जायसवाल, माधुरी जायसवाल, सुनीता अग्रवाल, बुलबुल अग्रहरि, अमृता जायसवाल, प्रीति जायसवाल, मुक्ता जायसवाल, रूबी जायसवाल, कामना जायसवाल, सुषमा जायसवाल, नैंसी अग्रहरि, सिम्मी अग्रहरि, ममता अग्रहरि, मंजू अग्रहरि, ममता गुप्ता, राधा गुप्ता, रेनू सेठ, जागृति चित्रवंशी व अमृता सिंह आदि रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट