महिलाओं के उत्थान हेतु यशस्वी महिला मंडल का बोईसर में गठन

पालघर ।। कामकाजू महिलाओं को और अधिक शक्तिशाली तथा स्वालंबन के बलबूते रोजगार मुहैया कराने के लिए उन्हें समुचित सलाह के बाद आर्थिक सहयोग दिलाने को लेकर औद्योगिक शहर बोईसर के जागरूक महिलाओं ने यशस्वी महिला मंडल नामक संगठन का गठन किया है।

गत दिवस बोईसर नावापुर रोड पर स्थित ईच्छापूर्ति श्रीराम मंदिर सभागार में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

               ●मनोनीत पदाधिकारियों की सूची●

यशस्वी महिला मंडल में मनोनीत पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनिता तलेले,उपाध्यक्ष कविता मोरे, कोषाध्यक्ष रुचिता बाने,उप कोषाध्यक्ष कविता कणसे, सचिव लीना चौधरी, उपसचिव उज्जवला कानडे,सल्लागार समिक्षा पाटिल उपसल्लागार प्रेरणा महाले तथा प्रमुख सदस्य के रुप में मीनल राणे होगीं।

    ◆सरीक हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ती महिलाएं

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र शिव आंगनवाड़ी सेना की उपाध्यक्ष स्वेता डेसले,सुर्वणा महामुनि, रेखा बागुल, नीता राऊत, संगीता जयसवाल, सलोनी संखे कई अन्य समाजसेविका महिलाएं भी उपस्थित रहते हुए यशस्वी महिला मंडल टीम के विचारों का स्वागत किया।

■महिलाओं के आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा:-अनिता■

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यशस्वी महिला मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिता तलेले ने कहा कि यह मंडल बोईसर परिक्षेत्र के कामकाजू एवं रोजगार के लिए भटक रही महिलाओं खाशकर गरीब तबके के बहु-बेटियों तथा महिलाओं को आवश्यकता के अनुसार स्वावलंबी बनाने एवं हरसंभव उनके दिनचर्या,पीड़ा को सुधारने की कोशिश करेगा। श्रीमती तलेले के अनुसार संस्था का रजि. कार्यालय फ्लैट नं.102,एफ विंग, बिल्डिंग नं.7 यशवंत श्रृष्टि पं. पर तमाम महिलाएं मो.क्र.8149728073 पर संर्पक स्थापित करते हुए सीधा जानकारी भी प्राप्त कर सकती है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट