मां और उनका मेरे जीवन में महत्व

मां एक ऐसा शब्द है जिसे संसार का हर बच्चा अपने 

जुबान से इस संसार में आने के बाद सबसे पहले लेता 

है। पिता जी और मांता जी इस संसार में ईश्वर के वो 

रूप है जो बिना किसी लाभ के हमें पालते है, पढ़ाते 

लिखाते है,स्कूल भेजते हैं और हमेशा ईश्वर से यही 

मांगते हैं कि हमारे बच्चे पर कोई आंच नहीं आने पाए 

और उसे हर कामयाबी मिलती रहे हैं मां के बिना 

जीवन की उम्मीद नहीं की जा सकती है अगर मां न 

होती तो हमारा कोई अस्तित्व ही नहीं होता।इस संसार

में मां संसार का सबसे सरल शब्द है मगर इस नाम में 

ईश्वर खुद निवास करते हैं।


जब नवजात शिशु इस संसार में आता है तो सबसे 

ज्यादा खुशी उस बच्चे की मां को होती है जैसे मानों 

की सबसे बड़ी कीमती चीज उन्हें मिल गयी हो, मां 

अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार 

रहती है। मनुष्य में ही नहीं हर प्रकार के जीव जंतुओं 

में यही होता है। अगर बच्चे पर आंच आने वाली होती 

है तो मां सबसे पहले आगे आ जाती है।


मां अपने बच्चों के भविष्य के लिए सबसे ज्यादा 

चिंतित होती है और मां से ज्यादा कोई बच्चे को प्यार 

नही करता है। मां अपने बच्चे से ज्यादा प्यार करती है 

यदि मां को यह पता चलता है कि बच्चा गलत रास्ते 

पर चल रहा है तो मां एक शिक्षक की तरह अपने पास

बुलाकर समझाती है और जरूरत पड़ने पर उसे दो 

हाथ भी लगा देती है। मां से बढ़कर इस संसार में कोई 

नहीं होता है और यदि मां न हो तो ये संसार सुखा 

रेगिस्तान की तरह होता है। मां को कभी ठेस नहीं 

पहुंचानी चाहिए। मां ही ऐसी होती है जो बच्चे की हर 

परिस्थिति में बच्चे साथ रहती है और उसका साथ 

देती है राह दिखाती है।


मां ये शब्द बढ़ा अनमोल है। मां शब्द ही नहीं बल्कि 

हमारे जीने का आधार है। बिना मां के जीवन जीना 

बहुत मुश्किल होता है। जब सुबह-सुबह आपकी 

आवाज न सूंन लूं तब तक ऐसा लगता है कि सुबह हुई

ही नहीं है या फिर लगता कि आज रविवार है।मांऔर 

ईश्वर में कौन बड़ा है यह सोच कर बहुत असमंजस में 

पड़ जाता हूं किसी के जीवन में एक मां सर्वश्रेष्ठ और 

सबसे महत्वपूर्ण होती है क्योंकि कोई भी उनके जैसा 

सच्चाऔर वास्तविक नहीं हो सकता मां हमेशा हमारे 

अच्छे और बुरे समय में साथ रहती है।


मां के लिए उनके बच्चे अपने प्राण से भी किमती होते 

है। अपने जीवन में दूसरे से ज्यादा वो हमेशा हमारा 

ध्यान रखती है और प्यार करती है। अपने जीवन में वो

हमें पहली प्राथमिकता देती है और हमारे बुरे समय में 

उम्मीद की रोशनी जला देती है। जिस दिन हम पैदा 

होते हैं वो मां ही होती है जो सच में बहुत खुश हो 

जाती है। वो हमारे हर सुख-दुख में हमारा साथ देती है

और कोशिश करती है कि हमारी सारी परेसानीयां हल

कर दें। मुझे आज तक पता नहीं चल पाया है कि जो 

मेरे मन में चल रहा होता है वो मेरी मां को कैसे पता 

चल जाता है मां और बच्चों का रिस्ता बहुत ही 

अनमोल होता है जो कभी खत्म नहीं हो सकता है। 

कोई भी मां कभी भी अपने प्यार और परिवरीश में 

कमी नहीं लाती है। मां लोग कहते हैं कि ईश्वर दिखाई 

नही देता है लेकिन मैं कहता हूं की आप ही मेरे ईश्वर 

है, मां मैं आपके लिए संसार की हर खुशी को आपके 

चरणों में ला दूंगा बस आप हमेशा मेरे साथ रहना मुझे 

कहीं छोड़ कर मत जाना। मां शब्द हम सब के जीवन 

का पहला वो शब्द है होता है जिसे हम हर दुख में 

सबसे पहले लेते हैं। ईश्वर का नाम भी इन्सान दुःख 

दर्द भूल जाता है मगर मां का नाम लेना कभी नहीं 

भूलता है।


मां और बेटे का इस संसार में बड़ा ही निर्मल नाता है 

पूत कपूत सुने है पर न सुनी कुमाता ये शब्द ही हमें मां

के बारे में बता देता है। मां हमारे जीवन का वो हिस्सा 

होती है जिसके बिना जीवन जीना बहुत मुश्किल हो 

जाता है बेटे का प्यार मां के लिए कम हो सकता है 

लेकिन मां का प्यार अपने बच्चों के लिए कभी कम 

नहीं होता चाहे रात को मां भूखी सो जाएं मगर अपने 

बच्चों को कभी भूखा नहीं सुलाती ऐसी होती है मां।

मां अपने बच्चों से बहुत प्यार करती है चाहे खुद फटे 

पुराने कपड़े पहन ले मगर अपने बच्चों के लिए नये 

कपड़े खरीद कर देती है खुद गिली जगह पर सो कर 

बच्चों को सूखे में सुलाती है "मां" मां के बारे में कहना 

बहुत ही गर्व की बात है बड़े ही किस्तम वाले होते हैं 

जिनकी मां होती है। मां हमेशा अपने बच्चों के साथ 

रहना चाहती है जब बच्चा स्कूल से आता है तो मां 

उसको खाना देती है उससे पूछती है कि आज स्कूल में

क्या-क्या हुआ और खाना पूरा खाया कि नहीं और 

यदि आपको न पता हो तो मैं बता दूं की एक मां अपने

बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है जैसे की बकरी 

अपने बच्चे के लिए उसकी मां शेर से भी लड़ने की 

हिम्मत रखती है और बच्चे की रक्षा करती है।


मां अगर बच्चे से नाराज हो जाये तो ज्यादा देर तक 

बिना बोले नहीं रह सकती है। मां अपने बच्चों कि 

खुशी के लिए निर्जल उपवास रखती है और बिना 

खाए पानी पिएं पूरा दिन रह लेती है। पता नहीं चलता 

कि ईश्वर ही मां हैं या फिर मां के रूप में ईश्वर आते हैं। 

इस संसार में हमारी रक्षा के लिए मां मुझे नहीं पता कि

मैं आज क्या हूं और कल क्या बनूंगा मगर मैं ईश्वर से 

हमेशा ही आपके लिए आपकी लम्बी उम्र के लिए 

ईश्वर से प्रार्थना करता करता रहूंगा।


तुमने मुझे जन्म दिया है खुद की जान खतरे में डाल 

कर हमें इस संसार में लाया है।मै कभी आप का कर्ज 

मर कर भी नहीं चुका पाऊंगा, मैं कभी आप के आंखों

में आंसू नहीं आने दूंगा, मां कोई भी दुःख दर्द हो तो 

मुझे बताओ मां मैं आपके लिए संसार तो क्या यमराज

से भी लड़ जाऊंगा। आप के बिना कोई भी नहीं है 

मेरा साथी आप हैं तो संसार की सारी ताकत मेरे हाथों

में है। मैं कभी गरीब नहीं हो सकता जब तक आप मेरे

साथ हो।


मां मुझे अंधेरे से डर लगता है मगर जब आप साथ 

होती हो तो मैं हमेशा बिना डरे सो जाता हूं। "मां"मैं 

आप से बहुत प्यार करता हूं और आप के लिए संसार 

की हर खुशी आप के चरणों में रखता हूं। धन्यवाद मां 

मुझे इस संसार में लाने के लिए मैं कसम खाता हूं कि

आप की आंखों में कोई आंसू नहीं आने दूंगा। वो बहुत

ही अमीर होते हैं जिनकी मां होती हैं। बिना मां के ये 

संसार उजड़ी-उजड़ी सी लगती है। मैं कभी- कभी 

सोचता हूं कि मां अगर तुम ना होती तो मेरा क्या होता 

इस जालिम संसार में मुझे कौन लाड़- प्यार करता, 

मुझे कौन खाने के लिए बार-बार पूछता जब कोई मुझे

पिटता तो कौन मेरे लिए उनसे लड़ने जाता और मुझे 

अपनी गोद में लेकर दुलार करता मां मैं आपसे बहुत 

प्यार करता हूं। मां आप को मेरी भी उम्र लग जाये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट