पूर्व मुख्यमंत्री समाजसेवी की मनाई 105 वी जेयंती

जमुई से संवाददाता देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

जमुई ।। शनिवार को जमुई बायपास रोड स्थित द्वारिका विवाह भवन में दलित सेना जमुई द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महान समाजसेवी स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी की 105 वी जयंती दलित सेना जिलाअध्यक्ष रवि शंकर पासवान की अध्यक्षता में मनाई गई ।

स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी के जयंती समारोह में दलित सेना जिलाध्यक्ष रविशंकर पासवान,पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह बक्सर प्रभारी जीवन सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, दलित सेना जिला उपाध्यक्ष मुरारी पासवान, दलित सेना के सोनो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद दास,बरहट प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान,जमुई प्रखंड अध्यक्ष दानी पासवान, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पासवान, जमुई नगर अध्यक्ष गुड्डू पासवान सहित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

वही दलित सेना जिला अध्यक्ष रविशंकर पासवान ने उनके जयंती पर उनकी जीवनी की विस्तारपूर्वक चर्चा किए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी का जन्म 21 सितंबर 1914 को पूर्णिया जिले के बैरगाछी गांव में एक साधारण दलित परिवार में उनका जन्म हुआ था ‌। दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की डिग्री लेने के कारण उनके टाइटल में शास्त्री लगा था। शास्त्री जी नेहरु जी के निकटतम नेता थे और वे बाबा साहब अंबेडकर के नेहरू जी से मतान्तर होने के बावजूद नेहरू जी के साथ रहे। बिहार में भोला पासवान शास्त्री जी आठवें मुख्यमंत्री थे और उनका 3 मुख्यमंत्रीत्व काल रहा है। बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भोला पासवान शास्त्री की जयंती पूर्णिया एवं पटना में राजकीय स्तर पर आज के दिन मनाई जाती है। स्वर्गीय शास्त्री को ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में याद किया जाता है जो पेड़ के नीचे जमीन पर कंबल बिछाकर बैठने में संकोच नहीं करते थे। उन्होंने कोई धन संग्रह नहीं किया। उनके परिजन आज भी सामान्य जीवन जीते हैं जिन्हें सरकार ने समय-समय पर थोड़ी मदद भी की। स्वर्गीय शास्त्री मुख्यमंत्री के साथ सांसद एवं मंत्री भी रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा किए गए अधुरे कार्यो को पूर्ण करने का संकल्प लिया।

मौके पर दलित सेना जिला सचिव जितेंद्र पासवान, लोजपा खैरा प्रखंड अध्यक्ष बनारसी प्रसाद यादव,सोनो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, संजीत पासवान, आईटी सेल जमुई प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान, युवा लोजपा जमुई प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान, राजेंद्र पासवान, चंदन पासवान, विनोद यादव, जितेंद्र पासवान, शिशुपाल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट