अखिलेश ने अपर्णा के BJP ज्वाइन करने पर दिया बड़ा बयान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही बड़ी बात

लखनऊ ।। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) का रुख लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर देखा गया है। बीते कुछ वर्षों में उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे माना जाने लगा कि वह भाजपा (BJP) ज्वाइन कर सकती हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट से किस्मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें मौके नहीं दिया। वहीं बीते दिनों एक बार फिर उनके उपचुनाव लड़ने की सुगबुगाहट देखी गई। चर्चा जोरों पर है कि मुलायम सिंह की छोटी बहू लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ सकती हैं। आपको बता दें कि भाजपा से रीता बहुगुणा जोशी के सांसद बनने के बाद यह सीट रिक्त हुई है। हालांकि अभी अपर्णा यादव किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, इस पर स्थिति साफ नहीं है। वहीं शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली दफा अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाईन करने के कयास पर प्रतिक्रिया दी।

अखिलेश यादव ने दिया बयान-

अखिलेश यादव से पत्रकार वार्ता के दौरान जब पूछा गया कि क्या अपर्णा यादव भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। इस पर अखिलेश यादव ने हंसते हुए कहा कि हमारे यहां लोकतंत्र है। कोई बंदिश नहीं है। जिसे जहां जाना हो जाए, पर हम अपना कुनबा बढ़ाएंगे। जिनता बड़ा परिवार हमारा है, उतना किसी का नहीं होगा। हम सब एक हैं।

अखिलेश के बयान से अपर्णा (Aparna Yadav) के भाजपा (BJP) में जाने की कयायों को फिर से हवा मिल गई है। बहरहाल हमीरपुर (Hamirpur) के अलावा अन्य सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। देखना दिलचस्प होगा कि अपर्णा का फैसला क्या होगा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट