पूर्व प्रमुख विकास यादव ने परिवार सहित पूर्व सीएम से किया शिष्टाचार भेट

भदोही ।। ईश्वर की कृपा माता के आशीर्वाद व उच्च शिक्षा, सरल स्वभाव व मानव सेवा के बल पर प्रदेश भर में ख्याति प्राप्त पूर्व प्रमुख विकास यादव गुरुवार को लखनऊ सपा पार्टी कार्यालय पर सपरिवार सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेट कर आशीर्वाद व राजनीतिक टिप्स लिया।पूर्व प्रमुख के साथ उनकी पत्नी पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य  सुनीता यादव व पुत्र वंश यादव व पुत्री हर्षित यादव सहित सहयोगी दीपू विश्वकर्मा, कमलेश यादव व संतोष यादव भी साथ साथ रहे। पूर्व प्रमुख ने कहां कि गर्व है कि हम सब के मुखिया अखिलेश यादव है।जिनके संस्कार में मानव सेवा, गरीब असहाय बेसहारो के प्रति आदर प्रेम स्नेह है।पूर्व प्रमुख ने बताया  शिष्टाचार भेट मे  भदोही जनपद संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई।पूर्व मुख्यमंत्री को पूर्व सपा सरकार में कराये गये बस डीपो निर्माण, फ्लाई ओवर निर्माण, एमबीएस में 100 शैय्या का मातृ शिशु विंग, भदोही दुर्गागंज मार्ग, एक्सपो मार्ट आदि निर्माण कार्य के लिए बधाई व आभार व्यक्त किया।पूर्व प्रमुख ने भेट वार्ता के पश्चात बताया कि प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए 2022 विधानसभा चुनाव में सपा का सरकार बनना आवश्यक है।हम सब नेता कार्यकर्त्ता समर्पित भाव से संगठन की मजबूती सहित जनहित के मुद्दो को लेकर संघर्ष किया जायेगा।1 अक्टूबर को सपा मुखिया के निर्देश पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन भदोही के तीनो तहसीलो पर आयोजित होगा जिसे सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओ सहित आम जन से सहयोग की अपेक्षा भी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट