पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सिर्फ बीमारों को राहत

नवी मुंबई।। आचार संहिता भंग की शिकायत करने की सुविधा निसं, नवी मुंबई: विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में काम ...आचार संहिता भंग की शिकायत करने की सुविधा नवी मुंबई: विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में काम करने वाले सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त संजय कुमार के इस आदेश से बीमारी के चलते छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को राहत दी गई है।नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 4 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें ठाणे जिले में आने वाले नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में ऐरोली व बेलापुर तथा रायगड जिले में पनवेल व उरण विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों में से ऐरोली और पनवेल विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इसके चलते, ऐरोली व पनवेल विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा हाई अलर्ट पर है।

अपराधियों पर नजर नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के सभी चिह्नित अपराधियों पर पुलिस की नजर लगी हुई है। पुलिस ने अपराधियों की सूची तैयार करने के बाद जिला बदर का आदेश जारी किया है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कोम्बिंग ऑपरेशनपिछले कई दिनों से पुलिस लगातार कोम्बिंग ऑपरेशन कर रही है। इस दौरान स्थानीय पुलिस स्टेशनों के माध्यम से उनके क्षेत्रों में चल रहे सभी अवैध धंधों को बंद कराया जा रहा है। आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए पुलिस 24 घंटे पूरे आयुक्तालय क्षेत्र में जगह-जगह नाकाबंदी कर रही है।यहां करें शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग ने आम जनता से कहा गया है कि चुनावी आचार संहिता भंग होने की स्थिति में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने दो पुलिस निरीक्षकों (पुलिस ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की है। दोनों आईपीएस अधिकारी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट