जेब में कपड़े का झोला बाजार जाते समय रख कर चले ,प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक-पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह

भदोही जनपद में माय होम इंडिया भदोही यूनिट स्वयंसेवी संस्था द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरूकता कार्यक्रम और कपड़े का झोला  वितरण कार्यक्रम गडरियापुर स्थित के एस आर जे पब्लिक स्कूल मे हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह व सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आर बी पाठक रहे 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह द्वारा किया गया उसके पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया फिर माय होम इंडिया के जिला संयोजक सुशील मिश्रा द्वारा माय होम इंडिया के बारे में बताया गया माय होम इंडिया कैसे पूर्वोत्तर भारत से लेकर भारत के हर हिस्सों में सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में भी बताया और सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक से भारत को मुक्ति  पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम करेंगे विद्यालय के प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक व पर्यावरण पर लोगों को जानकारी दी मंच का संचालन विद्यालय के प्रबंधक हितेंद्र श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुरियावा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आरबी पाठक ने माय होम इंडिया के नार्थ ईस्ट में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह द्वारा सिंगल उस यूज प्लास्टिक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और अपील की गई कि लोग घरों से चले तो कपड़े का झोला जेब में रखकर चलें क्योंकि प्लास्टिक से जो हानिकारक परिणाम आने वाले हैं और आ रहे हैं यह हमारे भविष्य में बच्चों के लिए बहुत घातक होंगे हमें सिंगल यूज प्लास्टिक से बचना होगा यानी एक बार इस्तेमाल करने वाला प्लास्टिक पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आरबी पाठक द्वारा बच्चों को कपड़े का कैरी बैग देकर संदेश दिया गया कि घरों से निकले तो कपड़े का झोला लेकर निकले जिससे आने वाले समय में पर्यावरण पर इसके दुष्परिणाम ना पड़े

मास्टर ओलंपिक में विदेशों में दर्जनों स्वर्ण सहित अन्य पदक जीतने वाले महादेव प्रजापति भी रहे मौजूद

 कार्यक्रम में माय होम इंडिया के जिला संयोजक सुशील मिश्रा हितेंद्र श्रीवास्तव पीयूष श्रीवास्तव सर्वेश मिश्रा राजेश मौर्य राजेश दुबे,सुधीर श्रीवास्तव, डॉ राहुल उपाध्याय

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट