टॉपर तो पति को मिला 32वां स्थान, पहले ही प्रयास में JPSC में पाई सफलता
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Apr 23, 2020
- 471 views
न्यूज़ डेक्स पटना से अभिषेक कुमार निराला ab News
रांची ।। Suman Gupta become Topper of 6th JPSC Result हजारीबाग के बड़कागांव बादल निवासी गौतम कुमार के लिए जेपीएससी का परिणाम दोहरी खुशी लेकर आया है। पहले प्रयास में स्वयं तो सफल हुए ही हैं उनकी पत्नी सुमन गुप्ता को भी सफलता मिली है। इसमें भी बड़ी बात यह है कि सुमन टॉपर बनी है तो पति गौतम ने 32 वां स्थान प्राप्त किया है। पहले प्रयास में ही दोनों को सफलता मिली है। हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमन गुप्ता ने छठी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है। वे वर्तमान में हजारीबाग मुख्य डाकघर में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में गौतम रांची में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी हजारीबाग पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट के रूप में कार्य कर रही है। दोनों ने बताया कि वे मिलकर ही जेपीएससी की तैयारी कर रहे थे। गौतम के पिता बानी महतो किसान है। वहीं उनका छोटा बेटा अभी गढ़वा में प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं।


रिपोर्टर