भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 1574.

भिवंडी पालिका क्षेत्र 72 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 31 कुल 103 नये मरीज

भिवंडी।। भिवंडी में लगातार कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव बढ़ने से नागरिकों में भय व्याप्त हैं। लोग अपने अपने घरों में पुनः कैद हो गये हैं। आज भिवंडी पालिका परिक्षेत्र अंतर्गत 22 जून सोमवार,72 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें नदीनाका परिसर से 03 महिला व 01,अंजुर फाटा परिसर 01 पुरुष व 01 महिला, कामतघर गांव 02 पुरुष ईदगाह परिसर से 04 महिला 07 पुरुष, पदमानगर परिसर से 03 महिला,अवचित पाडा 03 महिला व 03 पुरुष, शांतिनगर 01 महिला 01 पुरुष, नवी बस्ती 01 महिला व 03 पुरुष,गैबीनगर 06 महिला 01 पुरुष, भाग्य नगर 01 महिला, भंडारी कंपाउड 03 महिला व 04 पुरुष, आजमीनगर 02 महिला व 04 पुरुष, संगम पाडा 01 महिला 07 पुरुष व मिल्लतनगर 04 पुरुष 04 महिला संक्रमण के शिकार हुए हैं। आज 33 महिला 38 पुरुष व 01 बालक कुल 72 लोग इस वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पालिका प्रशासन ने 15 क्षेत्रों को अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया हैं। जिसमें गायत्रीनगर से आज एक भी मरीज नही मिलें।
         
भिवंडी पालिका परिक्षेत्र अंर्तगत अब तक 1117 लोग संक्रमित हो चुके हैं.जिसमें आज 03 लोगों की मृत्यु होने से मृत्यु की संख्या 74 पर पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ठीक होने की संख्या में  450 है.वही पर उपचार ले रहे मरीजों की संख्या 593 हैं। कोरंटाइन सेंटर में आज 02 लोगों की कमी होने से अब कोरंटाईन सेंटर की संख्या 515 पर जा पहुँचा हैं।
         
इसी तरह ग्रामीण परिसर में इस वैश्विक महामारी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ हैं। आज 31 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 457 पर पहुँचा. जिनमें अभी तक 08 लोगो की मृत्यु हो चुकी हैं। उपचार के दरम्यान 151 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं.306 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं। खारबांव परिक्षेत्र से सबसे ज्यादा 14 मरीज मिले. जिसमें काल्हेर गांव 05 पुरुष व 01 महिला,खारबांव गांव 01 महिला, कशेली गांव 03 महिला 02 पुरुष, पूर्णा गांव से 02 पुरुष का समावेश हैं। कोन गांव परिक्षेत्र से 04 नये मरीज मिले हैं जिनमें कोन गांव 01 पुरुष व 01 महिला, देवरम गांव 01 पुरुष,राजनोली गांव 01 महिला का समावेश हैं। दिवा अंजूर परिक्षेत्र से 07 मरीज़ पाऐ गये हैं जिनमें मानकोली गांव 02 पुरुष, दापोडा गांव से 02 पुरुष व 02 महिला तथा गुंदवली गांव से 01 पुरुष का समावेश हैं। पडघा परिक्षेत्र से 02 मरीज़ पाऐ गये हैं जिनमें पडघा गांव 01 पुरुष व नांदूकर 01 पुरुष का समावेश हैं। अनगांव परिसर से 03 मरीज पाऐ गये हैं जिनमें चिचवली 01 महिला, महापोली 01 पुरुष व शेलार गांव से 01महिला का समावेश हैं। चिंबीपाडा परिसर से 01 पुरुष संक्रमित हुआ हैं।
       
ठाणे जिला के भिवंडी परिक्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या 1574 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें 601 मरीज़ उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं। कुल 82 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके साथ ही 899 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट