जमुई,उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट

बिहार ।। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई जिला इकाई की ओर से महिसौड़ी सुरेशपुरम स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर जमुई में भगवान चित्रगुप्त की पूजा उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ। कायस्थ समाज के लोगों ने अपने कुलदेवता की पूजा सोमवार को पूरे विधि-विधान और नेम निष्ठा के साथ किया। चित्रगुप्त पूजा को लेकर कायस्थ समाज के लोगों में एक पखवारे पूर्व से ही जोरदार तैयारी चल रही थी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों से जुटे समाज के लोगों ने जमुई जिला में कायस्थ धरोहर के रूप में विख्यात आदि चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। पूजा के पश्चात उपस्थित लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया व भगवान से अपने, अपने परिवार के जीवन की खुशियों के लिए गुहार लगाई। पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण के पश्चात समाज के लोगों एवं अन्य आगंतुक लोगों के लिए सह भोज का भी आयोजन किया । इस सहभोज में कायस्थ समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई जिला इकाई के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा एवं महासचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार आज कार्तिक मास के यम द्वितीया की तिथि के दिन ही भगवान ब्रह्मा की दस हजार सालों की कठोर तपस्या के बाद उनके शरीर से धरती पर मौजूद समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने के लिए भगवान चित्रगुप्त प्रकट हुए थे। भगवान चित्रगुप्त  हम सभी के कुलदेवता भी हैं, और हम सभी उनके वंशज हैं।आदिकाल से ही हम लोग इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े धूमधाम से करते आ रहे हैं । उन्होंने आगे बताया कि कायस्थ समाज के लोगों के लिए जमुई जिला मुख्यालय में यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है और जल्द ही इस मंदिर में इष्ट देवी माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। उन्होंने इस पूजन समारोह को सफल बनाने के लिए कायस्थ समाज के तमाम  लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका जिला महासचिव डॉ मनोज कुमार ने निभाई, जबकि पंडित श्रीदेव पांडे एवं  विनोद कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न करवाया। मौके पर मंतोष प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद,मनोज कुमार पप्पू,मनोज कुमार पॉली,पुरुषोत्तम प्रकाश नारायण,भूपेंद्र सिन्हा,अभिषेक सिन्हा,अशोक सिन्हा,राकेश कुमार रंजन,विपिन कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा,राजीव कुमार सिन्हा,कृष्ण मोहन प्रसाद,राकेश कुमार  , नीरज कुमार सिन्हा, रामप्रकाश अंबस्टा, अमित कुमार अंबस्ट, ऋतुराज सिन्हा वीरेंद्र कुमार रंजन सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, यशराज, वीरेंद्र कुमार,विजय किशोर प्रसाद,जयप्रकाश सिन्हा, कुसुम सिन्हा ,सुजाता सिन्हा, जूही राज, अरविंद सिन्हा, राजीव सिन्हा  आदि मौजूद थे। इसके अलावा जमुई मुख्यालय के शास्त्री कॉलोनी, खैरमा, बरबट्टा, रतनपुर इत्यादि स्थानों पर भी समाज के लोगों के द्वारा भगवान की पूजा श्रद्धा भाव से की गई।               

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट