शिवाकांत त्रिपाठी विन्ध्याचल मण्डल संयोजक नियुक्त

भदोही ।। भारतीय सवर्ण संघ प्रदेश महासचिव अंजनी सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष चमन शर्मा ने पूर्व आर्मी आफिसर शिवाकांत त्रिपाठी को विन्ध्याचल मंडल का संयोजक और रमेश सिंह को मिर्जापुर जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि संगठन हित को ध्यान में रखकर सवर्णों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सदा तैयार रहूंगा। रमेश सिंह ने भी संगठन कै हितों के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। शिवाकांत और रमेश सिंह के नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट