चुनावी रंजिश में दबंगों ने राजगीर मिस्त्री को मारपीट कर किया गम्भीर रूप से घायल

चुनावी रंजिश में दबंगों ने राजगीर मिस्त्री को मारपीट कर किया गम्भीर रूप से घायल

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोरौऊत गांव में घात लगाकर बैठे दबंगों ने चुनावी रंजिश में उसी गांव के मूल निवासी ज्ञानचंद सेठ 52 वर्ष राजगीर मिस्त्री की रॉड ,डंडे ,हॉकी से मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति ने पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानचंद सेठ प्रतिदिन की भांति राजगीर का काम कर शहर से वापस आ रहे थे कि घर के पास पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही कुछ दबंगों ने अचानक रोका और कहने लगे कि तुमने प्रधानी के चुनाव में हमारे कैंडिडेट का विरोध किया था, इनकार करते ही रॉड डंडे हॉकी से लैस दबंगों ने हमला कर दियाऔर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। चिल्लाने पर आस पास के लोग इक्कठा होने लगे तो दबंग भाग गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट