वाराणसी मे चलती आटो मे चोरी के दौरान दो महिलाएं गिरफ्तार, महिला चोर के पास बरामद हुए गहने

सवारी वाहन मे सफर कर रही महिलाएं चोरो के निशाने पर है।  बुधवार को चलती आटो आटो मे एक महिला के बैग जेवरात व नगदी रूपये गायब हो गए।  महिला का संदेह हुआ तो साथ मे सफर कर रही दो महिलाओ से पूछताछ की।  लेकिन दोनो टाल-मटोल कर भागने लगी।  पीड़िता महिला ने पास के ही भीटी पुलिस चौकी मे मामले की जानकारी दी।  पुलिस ने दोनो महिला को पकड़ लिया।  और तलाशी लेने पर उनके पास से नगदी जेवरात सोने का हार, चांदी की चार चैन, नेकलेस, कान का झुमका, चांदी की अंगूठी व 750 रूपये बरामद हुआ।  पीड़िता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर पुलिस अगली कारवाई मे जुटी।  थाना जैतपुरा के शैलपुत्री निवासिनी प्रियंका विश्वकर्मा पति अशोक विश्वकर्म के साथ अपने मायके बिहार भभुआ जा रही थी।  गोलगड्ढा से आटो पकड़कर वह रामनगर चौराहे पर पहुँच ।  यहा से टेंगरामोड़ जाने के लिए दूसरी आटो मे बैठ गई।  उसी आटो मे दो और महिलाएं बैठी हुई थी। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट