चकाई के पूर्व विधायिका सावित्री देवी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चौहतरवा जन्मदिन पर गरीबो को कराया भोजन

बिहार के चकाई में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74 वां जन्मदिन शुक्रवार को प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत कोहबराताड महादलित टोला में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया।

 

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजद नेत्री सावित्री देवी एवं राजद नेता विजयशंकर यादव ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान सैकड़ों महादलित परिवार के लोगों को पूर्व विधायक द्वारा खुद अपने हाथों से केक खिलाया गया और परोस कर भोजन भी कराया गया। पूर्व विधायक ने बताया कि लालू प्रसाद यादव का संपूर्ण जीवन दलितों पिछड़ों और सोशितो के लिए समर्पित है । 


उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई और गरीबों को आवाज देने का काम किया। उन्हीं की इच्छा अनुसार आज पूरे बिहार सहित अन्य प्रदेशों में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा महादलितों के बीच सेवा भावना के तहत सहभोज का आयोजन किया गया। राजद नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव देश के करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन है। उनका संपूर्ण जीवन गरीब और वंचित तबके के लोगों के कल्याण के लिए बीता है।  इस जन्मदिन के मौके पर करोड़ों लोग उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।  इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया बाबूराम किस्कू, पूर्व जिला पार्षद सुरेश राम ,लक्ष्मण पंडित, शिवनारायण यादव, इंद्रदेव पासवान ,दिनेश पासवान, रामेश्वर यादव,  बिंदेश्वरी यादव ,युवा प्रखंड अध्यक्ष ललन पासवान, संजीत राम ,उपेंद्र शर्मा,  अरशद आजाद, झालू यादव,  लालू कुमार ललन ,मनोज यादव , नरेश राय प्रकाश शाह, वरुण यादव ,जनार्दन यादव, मु सिकंदर,  बमसंकर दास, ललन यदुवंशी , संतोष यादव  , विनय किस्कू आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट