लोहता पुलिस द्वारा वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से एक अदद मिनी ट्रैक्टर बरामद

चंदन पाल की रिपोर्ट                                                                                   

सेवापुरी ।। लोहता पुलिस वाराणसी द्वारा वाहन चोर सोनू को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद मिनी ट्रैक्टर बरामद।

दिनाँक 08-08-2021 को शुभी बिल्डिंग मैटेरियल मनोरथपुर सरहरी से मिनी ट्रैक्टर चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना लोहता पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज दिनाँक 10-08-2021 को पुलिस अधीक्षक वाराणसी (ग्रामीण) व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी (ग्रामीण) के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान व क्षेत्राधिकारी सदर वाराणसी के कुशल नेतृत्व में उक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू कुमार को थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा चुरामनपुर रोहनिया रोड से पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से चोरी की गयी मिनी ट्रैक्टर बरामद की गयी ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट